मेष
आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। पूरे दिन आप चुनौतियों का सामना करेंगे। ऑफिस से मिले दूसरे कामों को भी करने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। इसके पहले से मानसिक रूप से खुद तैयार रखें। बेहतर परिणाम देखने के लिए अपनी गतिविधियों की अच्छी योजना बनाएं। परिवार से जुड़ी दिक्कतों से मन विचलित हो सकता है। इसे आप अपने पार्टनर के सहयोग से दूर करने की कोशिश करें। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर बन रहा है ये खास योग , इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आप समाजसेवी से जुड़े कार्यों को करने में रूचि दिखाएं। आपको आत्मिक शांति मिलेगी। किसी कार्य में आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाते हुए सतर्क रहें। विरोधी दखलंदाजी करने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों को योजना बनाकर पढ़ाई करना चाहिए। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले प्रभु की आराधना जरूर करें। खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल से जुड़ी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। आप अपने सीनियर से बेहतर व्यवहार रखें। ज्यादा उग्र होने के बजाए शांत बने रहें। कारोबार में सामान्य लाभ हो सकता है। कुंवारे लोगों के विवाह के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। आपके काम को प्रभावी रूप से करने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। नए काम के लिए योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
पढ़ें :- आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025: कर्क राशि वाले लोग सपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन है उत्तम
कर्क
आज दिन की शुरूआत से आपको खुशखबरी मिल सकती है। यह खबर आपके भविष्य को बेहतर दिशा दे सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। पीठ या पैर दर्द से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। आपको अपने लक्ष्यों के बारे में उपयोगी योजना बनाने की आवश्यकता है। रचनात्मक दृष्टिकोण आपके साथी के साथ अच्छे संबंध बेहतर रखने में मदद करेगा। धन लाभ के योग नहीं है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आलस्य न करें।
सिंह
जो लोग संयुक्त काराेबार कर रहे हैं वे सावधान रहें, जोखिम न लें। किसी नुकसान की आशंका है। बिना सोचे समझे किसी काम में निवेश न करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज आपको पेट संबंधित रोगों से सचेत रहना चाहिए और ध्यान रहें। बचा खाना खाने से दूर रहें। परिजनों के साथ घूमने के लिए बाहर जाएं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी से मतभेद उभर सकते हैं।
कन्या
पढ़ें :- Budh Aur Soory Nakshatr Parivartan 2025 : बुध और सूर्य आज करेंगे नक्षत्र परिवर्तन , इन राशियों की चमकेगी किस्मत
आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। आप पर जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। वाणी पर काबू रखनाहोगा। घर और ऑफिस दोनों में तालमेल बना कर चलना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको सावधान रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। परिवार के साथ समय बिताएं। नौकरीपेशा वालों के लिए पूरा दिन व्यस्तता का रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
तुला
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी योग्यता का सही कार्यों में उपयोग करें। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज के दिन मानसिक तनाव लेने से बचना चाहिए। संतान की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। उनके साथ समय बिताएं। ऑफिस में भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। काम आसानी से पूरे हंगे। बाहर की चीज खाने से बचें।
वृश्चिक
आपको कामयाबी भी हाथ लगेगी। आपका स्वभाव निडर है लेकिन निडरता और दुस्साहस के अंतर को समझ कर चलना होगा। स्वभाव में जितनी सौम्यता होगी आप उतने आज काम बनेगें। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट या कार्य करने का अवसर प्राप्त हो तो उसे हाथ से जाने न दें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रयास करने होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। परिवार के लिए समय निकालें।
धनु
पढ़ें :- अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है मंगल देव का गोचर
आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से होगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा का स्थानांतरण होने की संभावना है। आज आपको समाजसेवा से जुड़े कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। कारोबार से जुड़े लोगों को जोखिम लेने से बचना चाहिए। दफ्तर में माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र दिक्कत होने पर विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कार्यस्थल पर चुनौती आएगी।
मकर
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज कारोबार से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। आपको लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए विनम्रता पूर्वक व्यवहार जरूरी है।ǀ निजी जिंदगी की परेशानियां झेल रहे लोगों को परिवार के लिए समय निकालना चाहिए । आमदनी में भी वृद्धि के आसार है। आपको अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए समर्पण और ध्यान को बढ़ाने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाद की स्थिति से दूर रहें।
कुंभ
आज का दिन ठीक रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। समाज सेवा से जुड़े कार्यों को करने के लिए अपने आफिस का काम जल्द निपटा लें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। घर के बुजुर्ग की बीमारी से आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। हालांकि आज के दिन शुरू किया गया कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण होगा। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
मीन
आज आप बेहद आशावादी रहेंगे। किसी की वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। यदि कोई कारोबार की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। कार्यस्थल पर कुछ दिक्कत आ सकती है। आपको धन लाभ होगा। नया काम शुरू करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। दिन अच्छा रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। आफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।