1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है मंगल देव का गोचर

अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है मंगल देव का गोचर

मंगल की यह ऊर्जावान स्थिति उन्हें न केवल साहस और आत्मविश्वास से भर देगी, बल्कि उनके कार्यों में नयापन और सकारात्मक बदलाव भी आएगा। मंगल का परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय निवेश करने के लिए बहुत अच्छे मौके मिलेंगे जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

By Shital Kumar 
Updated Date

12 मई 2025 को मंगल देव का गोचर अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है । यह गोचर 12 मई को प्रातः 8:55 बजे होगा। 7 जून 2025 तक मंगल अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे। अश्लेषा नक्षत्र कर्क राशि के अंतर्गत आता है। इस नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध देव बुद्धि, वाणी, कारोबार और संचार के भी कारक हैं। इस गोचर का असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा, जिनके जीवन में बदलाव और नई ऊर्जा का संचार होगा।

पढ़ें :- Agastya Star Kartika : अगस्त्य तारे का कार्तिक मास से आध्यात्मिक संबंध, अज्ञान और विकारों के अंधकार को करता है नष्ट

यह गोचर उन राशियों के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा, जो अपने प्रयासों में सफलता की ओर बढ़ेंगे। मंगल की यह ऊर्जावान स्थिति उन्हें न केवल साहस और आत्मविश्वास से भर देगी, बल्कि उनके कार्यों में नयापन और सकारात्मक बदलाव भी आएगा। साथ ही, मंगल की यह स्थिति भाई-बहन के रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखेगी और घर-परिवार में भी सुख-शांति आएगी।

मिथुन राशि
मंगल का परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय निवेश करने के लिए बहुत अच्छे मौके मिलेंगे जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। पुरानी संपत्ति से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है जो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी और किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विवाहित और अविवाहित दोनों जातकों के लिए यह समय खुशहाल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और घर में खुशियों का माहौल होगा

तुला राशि
तुला राशि के लिए आने वाला समय आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो उसे सुलझाने का अवसर मिलेगा। मंगल की कृपा से आप निवेश से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साथ ही जो जातक कमर, पैर या सिर के दर्द से परेशान थे, उनके स्वास्थ्य में भी अब सुधार होगा। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए समृद्धि और स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और वित्तीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि की संभावना है और व्यापारियों को नए साझेदारियों या प्रोजेक्ट्स से अच्छा लाभ होगा। मंगल के प्रभाव से उम्रदराज जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि, शादीशुदा जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। धन संबंधी कोई भी संकट नहीं होगा और वित्तीय स्थिति में मजबूती रहेगी। दुकानदारों को भी आने वाले दिनों में धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पढ़ें :- Guru Gochar 2026 :  देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर आज ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...