Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 जून 2022 का राशिफल : आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

16 जून 2022 का राशिफल : आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

By अनूप कुमार 
Updated Date

16 जून 2022 का राशिफल: 16 जून 2022, गुरुवार को शुक्र और राहु मेष राशि में हैं। बुध वृषभ राशि में रहेंगे। सूर्य मिथुन राशि में जा चुके हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में हैं। शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ राशि में हैं। गुरु और मंगल का गोचर मीन राशि में विराजमान है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

मेष राशि :  कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि : आज खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

सिंह राशि : नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कन्या राशि :  किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे।

 तुला राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

वृश्चिक राशि : आज परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है।घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

मकर राशि : आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे।

कुम्भ राशि :  मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीत करें।

मीन राशि : आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

Advertisement