Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 मई 2021 का राशिफल: इन 6 राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी, ये रहें शत्रु पक्ष से सावधान

5 मई 2021 का राशिफल: इन 6 राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी, ये रहें शत्रु पक्ष से सावधान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

दफ्तर में सभी लोग आपकी शिष्टता और सरलता से प्रभावित होंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।  आज आवश्यक फैसले लेने के लिया अच्छा दिन है। काराेबारियों के धन लाभ होगा। अपने कैरियर आगे को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बन सकता है। परिवार में लोगों के साथ मतभेद दूर होंगे। 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

वृषभ राशिफल 

काराेबारियों के लिए आज का दिन बेहतर हैं। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी अपने संबंध को अगले दौर में ले जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। कर्ज दी गई रकम आज वापस मिलेगी। आज आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं।  नौकरीपेशा लोगों को आज यात्रा करना पड़ सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

मिथुन राशिफल 

दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। घर में किसी वृद्ध की सेहत बिगड़ सकती है।  आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा।

कर्क राशिफल 

आज किसी काम में निवेश का प्लान बनाने के लिए बेहतर समय है। आपके सभी काम पूरे होंगे। नई व बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी। जो भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति काफी सुधरेगीी। परिवार के लोग आपके काम को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा।

सिंह राशिफल 

आज का दिन ठीक रहेगा। भविष्य की चिंता न करें। ईश्वर की कृपा से सभी कष्ट दूर होंगे। कानूनी मामले समय के साथ सुलझ जाएंगे। मित्रों से मनमुटाव दूर होगा। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करें।  आज का दिन नया अवसर लेकर आया है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

कन्या राशिफल 

शत्रुओं से आज आपको दूरी रखनी होगी। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। आगामी दिनों के लिए बचत की योजना बनाएं। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलल सकती है। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

तुला राशिफल 

आज लोग आपसे प्रभावित होंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई की ओर ध्यान दें।  आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पुराने मित्रों से आज मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही नया काम शुरू करें। जीवनसाथी को आज बाहर घुमानें लेकर जाएं।

वृश्चिक राशिफल 

आमदनी में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपके सभी काम पूरे होंगे। किसी जरूरी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी आज सफल रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

धनु राशिफल 

दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। काराेबारियों को धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई चिंता का कारण बन सकती हैं। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में उन्नति और तरक्की के योग हैं। निवेश के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

मकर राशिफल 

आपकी कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे। आज आप अपने परिवार के लिए समय निकालें।पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का फल आज मिल सकता है। आर्थिक लाभ के शानदार योग बन रहे हैं। आज आप किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगा।कानूनी बाधाएं दूर होने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

कुंभ राशिफल 

नए कार्य को शुरू करने से पहले परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें। आज आसपास के किसी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। बुजुर्गों की  सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आज आप किसी काम को लेकर शीघ्रता न करें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन राशिफल 

घरेलू समस्याें दूर होंगी। कारोबार की  परिस्थितियां आपके साथ में रहेंगी। छात्रों के  लिए दिन अच्छा है। वाहन से जुड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं।  आप परिवार के साथ समय सकते हैं। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी बेहद खुश रहेंगे। काराेबार में बढ़ोतरी की संभावना है। नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Advertisement