मुंबई: मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें एवं वीडियोज साझा करती रहती हैं। कई बार मौनी रॉय (Mouni Roy) को बोल्डनेस की सारी हदें पार करते हुए भी देखा गया है।
पढ़ें :- Isha Gupta Wedding: ईशा गुप्ता का बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड मैनुएल कैंपोस गुलार से जल्द करें शादी
आपको बता दें कि मौनी जितना अच्छा अभिनय करती हैं, उतना ही अच्छा डांस भी करती हैं। वही इस वीडियो में मौनी रॉय अपने डांस को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कई लोगों की नजर उनके ऑउटफिट पर अटक कर रह गई।
इस वीडियो में टेलीविज़न की लोकप्रिय नागिन (Mouni Roy) ने ऑफ शोल्डर और बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जो काफी छोटी भी है। मौनी रॉय के प्रशंसकों को उनका ये वीडियो बहुत अधिक पसंद आया। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर से मौनी रॉय ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
मौनी के इस वीडियो को देखने के बाद मौनी रॉय के कई प्रशंसकों का तो पसीना ही छूटने लगा। मौनी ने न सिर्फ जबरदस्त डांस किया बल्कि अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों की रातों की नींद भी उड़ा दी। इस वीडियो को मौनी ने अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में स्लो जैज बज रहा है।
जहां कई लोगों को मौनी का ये अंदाज अच्छा लगा तो वहीं कुछ लोगों ने मौनी को कपड़ों के कारण ट्रोल करना आरम्भ कर दिया। हालांकि अधिकतर लोगों ने मौनी रॉय की सुंदरता और डांसिंग (Dancing) की प्रशंसा ही की। कई लोगों को मौनी का ड्रेसिंग सेंस भी लाजवाब लगता है।