Egyptian cargo ship Houthi rebels : समुद्र में तांड़व मचाने वाले हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर कार्गो शिप पर हमला किया है। यमन के बाब अल-मंदेब में हूती विद्रोहियों ने मिस्र के कार्गो जहाज ‘तिहामा’ (Egyptian cargo ship ‘Tihama’) पर हमला किया। हमले में अब तक कुल 6 लोगों की मौत हुई है। जिसमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल है और दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. इस हमले में 10 लोग घायल हुए हैं।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
खबरों के अनुसार, समुद्री व्यापार के लिए नासूर बन गए हूती विद्रोहियों ने जब कार्गो जहाज ‘तिहामा’ पर हमला किया तो घटना के बाद जहाज की मदद के लिए एक बचाव दल मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान हूती लड़ाकों की ओर से कथित तौर पर एक और हमला किया गया। इसमें हूती विरोधी संगठन ‘नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज’ (‘National Resistance Forces’) के दो बचावकर्मियों की भी मौत हो गई। घटना में घायल हुए 10 लोगों में जहाज के चालक दल के सात सदस्य, यमन के तटरक्षक बल के दो कर्मी और नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज का एक सदस्य शामिल है।
इस बीच हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब में सऊदी सैन्य सामान ले जा रहे एक जहाज को निशाना बनाने का दावा किया है।