Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. साग गोश्त बनाने की विधि, जाने क्या है रेसिपी

साग गोश्त बनाने की विधि, जाने क्या है रेसिपी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Saag Gosht Recipe: सर्दियों शुरू होते ही सरसों के साग के चर्चे होने लगते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि साग में काफी मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है। लेकिन बच्चे इसको कम पसंद करते हैं।

पढ़ें :- Rice Pancake Recipe: रात के बचे चावल से घर में बनाएं स्वादिष्ट पैनकेक, बड़ों के साथ बच्चों को भी आएगा बेहद पसंद

लेकिन आप अगर नॉनवेज लवर हैं और साग खाना भी पसंद करते हैं तो ट्राई करें साग गोश्त रेसिपी। साग गोश्त जूसी मटन के टुकड़ों से बनी स्वादिष्ट करी है। आप साग गोश्त को चपाती, चावल, नान या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

सामग्री-

-5 ताजा गुच्छे सरसों के पत्ते

पढ़ें :- Mango Stuffed Malai Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों की भी फेवरेट है मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी

-1 गुच्छा ताजा पालक के पत्ते

-5 टेबल स्पून जैतून का तेल

-2 इंच बड़ा टुकड़ा अदरक कटा हुआ

-6-8 लहसुन की कलियां

-2 मीडियम प्याज कटा हुआ

पढ़ें :- Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना

-4 हरी मिर्च

-स्वादानुसार नमक

-2 टेबल स्पून कॉर्नमील

-300 ग्राम मटन करी, टुकड़ों में कटा हुआ साग गोश्त

बनाने की वि​धि- साग गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गरम करके उसमें अदरक, लहसुन और प्याज़ डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। इसके बाद से इसमें मटन डाल कर   तक तब तक पकाएं जब तक मांस गल न जाए। इसमें सरसों के पत्ते मोटे-मोटे काटकर डाल दें। मटन के नरम होने तक ढककर पकाएं। पालक को बारीक काट कर मिला दें। कटी हुई हरी मिर्च के साथ स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका साग गोश्त सर्व करने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- अब भारत सरकार ने Everest और MDH सहित अन्य कंपनियों के मसालों की गुणवत्ता की जांच के दिए आदेश
Advertisement