पूरे देश में होली का त्यौहार खूब जोर शोर से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर और गले मिलकर इस त्यौहार को बड़े ही प्रेम से मनाते है। वहीं कई लोग शरारत में पक्के रंगों का भी इस्तेमाल करते है जिसे साफ करने में लोगो के पसीने छूट जाते है।
पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
जिसकी वजह से कई दिनों तक यह जिद्दी रंगों से पूता हुआ चेहरा लेकर इधर उधर जाना पड़ता है। आज हम आपको इन जिद्दी रंगों को छुड़ाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिससे आपको काफी हद तक आसानी रहेगी। तो चलिए जानते है टिप्स।
पुराने समय से ही घरों में होली खेलने के बाद उबटन लगाया जाता था। ऐसा करने से काफी हद तक रंग हल्का पड़ जाता है। बदलते समय के साथ साथ अब बहुत कम ही लोग उबटन लगाते है। आप चेहरे और शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए उबटन का इस्तेमाल कर सकते है।
इसके लिए आप दो चम्मच गेंहू का आटा में नारियल का सरसों का एक चम्मच तेल मिला लें। आप इसमें हल्दी भी मिक्स कर सकते है। आप उबटन में पानी की जगह दूध भी मिक्स कर सकते है। फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे, हाथ पैर और गर्दन पर हल्के हाथों से मलते हुए रंग को छुड़ा लें।
इसके अलावा बेसन का भी उबटन तैयार कर सकते है। इसके लिए तीन से चार चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दूध मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और जहां का रंग छुड़ाना हो वहां लगा लें। हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से रंग साफ हो जाएगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप उबटन लगाने के बाद एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से रगड़े फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें। ऐसा करने से स्किन पर लगा पक्का रंग साफ हो जाएगा। साथ ही रंगों की वजह से स्किन में होने वाली जलन भी नही होगी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?
इसके अलावा आप रंग को छुड़ाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए कॉटन बॉल को नारियल तेल में अच्छी तरह से डूबो लें। फिर इस कॉटन बॉल को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में घूमाते हुए रंग साफ करने की कोशिश करें।
ऐसा आपको तीन से चार बार करना होगा। जहां भी रंग लगा है वहां पर इस कॉटन बॉल का इस्तेमाल करना है। अगर इसके बाद भी चेहरे पर हल्का फुल्का रंग लगा हुआ है तो मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। इससे पक्के से पक्का रंग साफ हो जाएगा।
इसके अलावा आप बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको एक कटोरी में चार से पांच चम्मच बेसनमें दो से तीन चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे, हाथ और पैरों पर सर्कुलर मोशन में स्किन में लगाते हुए मालिश करें। पांच मिनट तक लगा रहने दे. जब यह हल्का सूख जाए तो एक कॉटन में गुलाब जल लगाकर इससे चेहरे और अन्य हिस्सों पर जहां बेसन और दही का पेस्ट लगा है साफ करें। या आप इसे पानी से भी साफ कर सकती है।