Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ऋतिक की एक्स वाइफ कर रही हैं इस इंसान को डेट ?, सिर्फ दोस्ती तक नहीं उससे भी आगे बढ़ने की खबर

ऋतिक की एक्स वाइफ कर रही हैं इस इंसान को डेट ?, सिर्फ दोस्ती तक नहीं उससे भी आगे बढ़ने की खबर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के बारे में चर्चा है कि वह ‘बिग बॉस 14’ फेम अली गोनी के बड़े भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। सुजैन की ऋतिक से 14 साल तक चले वैवाहिक रिश्ते के बाद तलाक हो गया था। दोनो की शादी साल 2000 में हुई थी फिर 2013 में इनका रिश्ता खत्म हो गया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम- रिद्धान और रिहान है।

पढ़ें :- IIFA Awards 2024: Shahrukh Khan को इस फिल्म के लिए मिला 'Best Actor' अवार्ड

सुजैन और ऋतिक रोशन तलाक के बाद भी कई बार एक साथ देखें गये हैं। दोनों अपने बच्चों के सपोर्ट के लिए साथ भी रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुजैन का नाम अब अली गोनी के भाई अर्सलान संग जोड़ा जा रहा है। अर्सलान एक एक्टर हैं। पिछले कुछ समय में अर्सलान और सुजैन की करीबी बढ़ती जा रही हैं। सूत्र ने बताया है कि दोनों कई बार एक साथ हैंगआउट भी करते हैं।

सूत्र ने कहा, दोनों एक-दूसरे को छह महीने से ज्यादा समय से जानते हैं। टीवी की दुनिया के एक कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में वे दोनों करीब आ गए। दोनों की बॉडी लैंग्वेज देखकर पता चलता है कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं हैं, बल्कि उससे ज्यादा हैं। अर्सलान ने साल 2017 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

 

पढ़ें :- IIFA Awards 2024: ड्रीम गर्ल को शाहरुख खान ने Outstanding Achievement Award से किया गया सम्मानित
Advertisement