Huawei Mate 80 Pro : हुआवेई ने आगामी International launch से पहले मेट 80 प्रो के डिज़ाइन की झलक दिखाई है। कंपनी ने आधिकारिक तस्वीरें साझा की हैं जिनमें नए डुअल स्पेस रिंग रियर डिज़ाइन को दिखाया गया है, जो चीन में पहले से उपलब्ध मॉडल के अनुरूप होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Kirin Chips और HarmonyOS 6.0 के साथ Huawei Mate 80 सीरीज़ ऑफिशियली पेश, ब्रांड ने चार नए फोन उतारे
माना जा रहा है कि International Model का डिजाइन वही रहेगा, जो पहले चीन में लॉन्च हुए मॉडल में देखा गया था। इस हैंडसेट में Huawei के XMAGE ब्रांडिंग वाला एक बड़ा गोलाकार रियर कैमरा मॉड्यूल है, जो चमकदार काले रंग की रिंग से घिरा हुआ है। बता दें कि Huawei Mate 80 Pro को सबसे पहले नवंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी अपने अगले बड़े प्रोडक्ट इवेंट के जरिए इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है।
प्रीमियम लुक
फोन के पीछे बड़ा सा गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिस पर Huawei की XMAGE ब्रांडिंग नजर आती है। इसके चारों तरफ एक चमकदार ब्लैक रिंग भी दी गई है, जो फोन के डिजाइन को और ज्यादा प्रीमियम लुक देती है।
वहीं सामने की तरफ फोन में लगभग पूरी स्क्रीन वाला डिस्प्ले मिलता है। सेल्फी कैमरा और बाकी सेंसर के लिए ऊपर पिल शेप वाला कटआउट दिया गया है।
चिपसेट
चीन में, Huawei Mate 80 Pro HarmonyOS 6.0 पर चलता है और इसमें दूसरी पीढ़ी के कुनलुन ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.75 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो Kirin 9030 Pro चिपसेट द्वारा संचालित है।
फास्ट चार्जिंग
फोन में IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बिल्ड है और इसमें 5,500mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ऑप्टिक्स
ऑप्टिक्स की बात करें तो, Huawei Mate 80 Pro में वेरिएबल f/1.4-f/4.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का RYYB मेन सेंसर, 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 48-मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा और दूसरी पीढ़ी का रेड मेपल प्राइमरी कलर कैमरा है, जबकि फ्रंट में फेस रिकग्निशन के लिए 3D डेप्थ-सेंसिंग कैमरे के साथ 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।