Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Madagascar Island Cyclone ‘Gamen’: तूफान ‘गैमेन’ ने मेडागास्कर द्वीप पर मचाई तबाही,18 की मौत, 20 हजारों लोग हुए विस्थापित

Madagascar Island Cyclone ‘Gamen’: तूफान ‘गैमेन’ ने मेडागास्कर द्वीप पर मचाई तबाही,18 की मौत, 20 हजारों लोग हुए विस्थापित

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madagascar Island Cyclone ‘Gamen’: मेडागास्कर द्वीप (Madagascar island) पर आए चक्रवाती तूफान ‘गैमेन’ (Cyclonic storm ‘Gaiman’) ने बड़ी तबाही मचा दी है। तूफान ने हर तरफ तहस नहस कर दिया है। जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।  इस तूफान की वजह से इस सप्ताह कम से कम 18 लोगों (18 people.) की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 20 हजार लोग (20 thousand people.) विस्थापित किए जा चुके हैं। तीन लोग घायल हैं और चार लोग लापता हैं। चक्रवात गैमेन को हिंद महासागर द्वीप को बायपास करने का अनुमान था, लेकिन इसने अपना रास्ता बदल लिया, जिससे सैकड़ों घर बर्बाद हो गए।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

खबरों के अनुसार,  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन (National Disaster Management) ब्यूरो (बीएनजीआरसी) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘गैमेन’ ने बुधवार और गुरुवार को मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में तबाही मचा दी।

मेडागास्कर के उत्तर में सड़कें और पुल ढह चुके हैं। इस साल देश में पहले चक्रवाती तूफान के रूप में गैमेन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा। पिछले साल की शुरुआत में फ्रेडी चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफान चेन्सो की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

Advertisement