Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति ने अपने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे मारा धक्का 

पति ने अपने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे मारा धक्का 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक हैवान पति ने अपने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धक्का दे दिया। जिसके बाद वह मौके पर फरार हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सुचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका आरती को लावारिस अवस्था में मृतक पाया।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति किसी महिला को ट्रक के सामने ढकेल कर जाता हुआ दिखा।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने मृतका के घरवालों से संपर्क किया तो पुलिस के सामने जो मामला आया वह रोंगटे खड़े करने वाला था। आरोपी पति बिहार का निवासी है उसके ऊपर मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न कि शिकायत पहले से ही दर्ज कराई थी। डीएसपी अयोध्या डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो वहां पर पति मौजूद नहीं था।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
Advertisement