पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर 22वीं बटालियन एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई किया है। संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक का कब्जे से 17.590 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पढ़ें :- सत्ता जाने के बाद हताश हो गए हैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही: केशव मौर्य
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव और एसएसबी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र मय फोर्स संयुक्त रूप से चेकिंग पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति नेपाल राष्ट्र से भारत की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो बैग से 31 पैकेट में कुल 17.590 किलो अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर गांजा उच्च गुणवत्ता का पाया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने पकड़े गए अभियुक्त वाहिद हुसैन बताया कि यह गांजा थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू लाया था और वहां से दिल्ली ले जाने की फिराक में था। उसने यह भी स्वीकार किया कि इस कार्य में उसका भाई साजिद हुसैन सहयोग कर रहा था, जो उसे पकड़ता देख नेपाल सीमा की ओर फरार हो गया।
अभियुक्त के कब्जे से दो पासपोर्ट और भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की आशंका और गहरा गई है।मामले में पुलिस प्रशासन ने आरोपित वाहिद हुसैन एवं उसके भाई साजिद हुसैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
जप्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव और निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त एवं मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ, बाराबंकी को सौंप दिया गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियो ने फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं और पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।