नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के एलान के बाद राजनीतिक दल के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई।
पढ़ें :- Cabinet Expansion: यूपी में कई मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव, इनका मंत्री बनना तय
मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी।
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई।
मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा हर…
— Amit Shah (@AmitShah) October 6, 2025
पढ़ें :- चुनाव नहीं जीत रहे तो ईवीएम, मतदाता सूची तो कभी एसआईआर पर कीचड़ उछालने का कर रहे प्रयास...राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने का हार्दिक स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की जोड़ी पर जनता का अटूट विश्वास ही NDA को बिहार के इतिहास की सबसे बड़ी विजय दिलाएगा।
वहीं, चिराग पासवान ने कहा कि, प्रिय बिहारियों, लोकतंत्र के महापर्व “चुनाव” की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। आपका एक वोट बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा।
प्रिय बिहारियों,
लोकतंत्र के महापर्व “चुनाव” की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का… pic.twitter.com/mLrKROzI5B
पढ़ें :- आज त्रिपुरा, असम से लेकर बंगाल तक हमारी सरकार, अब घुसपैठ और गौ तस्करी असंभव होने वाली: अमित शाह
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 6, 2025
मैं प्रवासी बिहारियों से भी आग्रह करता हूं कि बिहार के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आप अपने गृह जिला आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) “बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट” विजन के लक्ष्य के साथ पूरी तरीके से चुनावी रणभूमि में जाने को तैयार है। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध है। आइए , लोकतंत्र के इस त्योहार में हमसब मिलकर नए बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।