Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आई लव मोहम्मद को लेकर अब महाराष्ट्र में हुआ विवाद, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

आई लव मोहम्मद को लेकर अब महाराष्ट्र में हुआ विवाद, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। आई लव मोहम्मद (i love mohammed) को लेकर अब महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के मालीवाड़ा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यहां पर सड़क किनारे बनी एक रंगोली पर किसी संदिगध ने आई लव मोहम्मद लिख दिया है। रंगोली को वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद माहौल बिगड़ने का लगा। वहीं मुस्लिम युवकों ने विरोध जताते हुए आहिल्यनगर-संभाजी हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं हालात काबू से बाहर होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और सड़क को खाली करवाया।

पढ़ें :- एलपीजी सिलिंडर की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, केंद्र सरकार ने लागू किया एस्मा

जानकारी के मुताबिक अहिल्यानगर जिले के मालीवाड़ा में मुस्लिम धर्मगुरु का नाम सड़क पर लिखकर अपमानित किया गया, जिसके बाद तनाव फैल गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं रंगोली बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि सोमवार सुबह सात बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शकारियों ने अहिल्यानगर-छत्रपति संभाजीनगर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब भीड़ को शांत करने की कोशिश की, तो प्रदर्शकारियों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement