Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत

ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के फाइनल में खेलने वाली दूसरी टीम के नाम का गुरुवार को फैसला हो जाएगा। टीम इंडिया (Team India) मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि पिछली बार भारत ने इंग्लिश टीम को हराकर फाइनल में कदम रखा था। साउथ अफ्रीका (South Africa) को रोमांचक मुकाबले में हराकर रोहित शर्मा ने ट्रॉफी उठाई थी।

पढ़ें :- IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, वैभव को आज भी नहीं मिला मौका

इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में अपने तीनों मैच जीते थे जबकि भारत को दो में जीत मिली थी। इंग्लिश टीम (English Team) ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। भारत को साउथ अफ्रीका (South Africa)  के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

पढ़ें :- रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के संशय पर BCCI अध्यक्ष का दो टूक बयान, बोले- 'उम्र से नहीं प्रदर्शन हो पैमाना'

फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड।

Advertisement