Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सीएम भगवंत मान चाहते तो मामले को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई के बाद बोले केजरीवाल

सीएम भगवंत मान चाहते तो मामले को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई के बाद बोले केजरीवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) की आम आदमी पार्टी सरकार (Aam Aadmi Party Government) के स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला (Dr. Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर दिखाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का बयान आया है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

उन्होंने कहा कि, दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद मैंने भी अपने खाद्य मंत्री के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की थी, जिसके बाद उनके भ्रष्टाचार के आरोप सब के सामने आए। किसी को उनके भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी नहीं थी। मैंने खुद कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है और हम किसी को नहीं बख्शते हैं।

उन्होंने कहा कि, सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) चाहते तो मामले को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अपने दम पर ही उन्होंने अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की। भगवंत जी हमें आप पर गर्व है। पूरे पंजाब और देश को गर्व है।

साथ ही कहा कि सीएम ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस भ्रष्टाचार के बारे में किसी को नहीं पता था, न मीडिया और न ही विपक्ष। अगर सीएम मान चाहते तो किसी को पता नहीं लगता लेकिन उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement