Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्थरबाजी हुई तो बुलडोजर जरूर चलेगा, हिंसा के बाद आया साक्षी महाराज का बयान

पत्थरबाजी हुई तो बुलडोजर जरूर चलेगा, हिंसा के बाद आया साक्षी महाराज का बयान

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा सासंद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इसको लेकर उपद्रवियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। हिंसा के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है।

पढ़ें :- SRH और RR के बीच रही है बराबर की टक्कर; आज हैदराबाद में होगी रनों की बारिश

प्रयागराज में हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। वहीं, साक्षी महराज (Sakshi Maharaj) का बयान आया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, नूपुर शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें फांसी तो नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में इस्लाम के जानकारों को बहस करनी चाहिए।

साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अब अगर नूपुर शर्मा के शरीर का एक भी रोयां टूटा तो भारत में क्या होगा….इसलिए यह विवाद अब यहां पर खत्म होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में काम संविधान के मुताबिक होगा। फतवों से देश नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां योगी बाबा हैं। अगर यूपी में शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई तो शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा।

 

पढ़ें :- COWIN Certificate : कोविशील्ड विवाद के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट से PM मोदी की हटाई गई तस्वीर? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये वजह
Advertisement