नई दिल्ली। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब और ज्यादा भयावक होता जा रहा है। इसका असर अब दुनियाभर में देखने को मिलने लगा है। कहीं पेट्रोल-डीजल तो कहीं एलपीजी सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ़ है-Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है।
दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है।
अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे।
सच्चाई साफ़ है – Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है।
पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया
कमज़ोर और दिशाहीन विदेश… pic.twitter.com/uQgSN4GGdx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 12, 2026
उन्होंने आगे लिखा, कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएंगे।
हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया
इसके साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, गैस और पेट्रोल की समस्या इसलिए हुई, क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया। ये समस्या बेकार विदेश नीति की वजह से पैदा हुई है। सरकार को मेरा सुझाव है, जो हुआ सो हुआ, अब तैयारी करने की जरूरत है, क्योंकि अभी आपके पास थोड़ा सा समय है। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अगर तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का नुकसान होगा।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा