दादरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि, सपा की सरकार आने पर बहनों को सुरक्षा और मजबूत करने का काम करेंगे। इसके लिए 1090 को और मजबूत करेंगे। इसके साथ ही, समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू करेंगे और अपनी गरीब माताओं बहनों के लिए 40 हजार रुपया हर साल देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।
पढ़ें :- नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बोले- बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है, कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट, कभी पिछड़ा, ब्राह्मणों को BJP मानती है...
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, इन्हें बाबा साहब के संविधान पर भरोसा नहीं है। बाबा साहब हमें कागज़ जा ऐसा दस्तावेज़ देकर गए हैं जो लोहे की तलवार से ज्यादा मजबूत है। चाहे जितनी भी रुकावट आय हम लोग गैर बराबरी खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही कहा, PDA के लिए संविधान की रक्षा जन्म मरण का विषय है। जो 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की साजिश कर रहे थे, वो 2024 में हार कर अंडरग्राउंड हो गए हैं लेकिन संविधान तब तक खतरे में रहेगा जब तक भाजपा है।
"आने वाले समय में भरोसा दिलाना चाहते हैं की 1090 कौ और मजबूत करके अपनी बहनों को सुरक्षा देने का काम करेंगे, समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू करेंगे और अपनी गरीब माताओं बहनों के लिए 40 हजार रुपया हर साल देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव… pic.twitter.com/03P6MS9asf
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 29, 2026
पढ़ें :- वह हमारा दर्द नहीं महसूस कर सकते हैं जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था...दादरी में बोले अखिलेश यादव
उन्होंने आगे कहा, नौकरी इनके एजेंडे में कभी नहीं रही क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के तहत जो आरक्षण है वो उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा, इसीलिए सरकारी नौकरी नहीं देते पेपर लीक कराते हैं। साथ ही कहा, जेवर के एयरपोर्ट को किसी ने एनओसी दिलाने का काम किया था तो वह समाजवादी पार्टी थी, उसी का परिणाम है कि आज यहां पर एयरपोर्ट बना है। आगे हम लोग बाजार के रेट से किसान भाइयों की जमीन लेकर उनका सम्मान करने का काम करेंगे।