Foot Sweat Odor Problem: गर्मियों में कई लोगो को पसीने की वजह से पैरों से बद्बू आने लगती है। जिसकी वजह से आस पास के लोगो में शर्मिंदा होना पड़ता है। दरअसल पैरों की स्किन सेंसिटिव होती है। मौसम का असर पैरों पर तेजी से होता है। नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन होने लगते है। पैरों से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप डेली एप्पल साइडर विनेगर का में पैर डुबो कर रखने से छुटकारा पा सकते है।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
गर्मियों में पैरों की देखभाल बेहद जरुरी होती है।इसलिए पैरों में सप्ताह में तीन से चार बार एप्पल साइडर विनेगर में पंद्रह से बीस मिनट तक डुबो कर जरुर रखें। एप्पल साइडर विनेगर में पैर डुबोने से कई फायदे होते है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती है। जिन लोगो में पैरों में पसीने की समस्या होती है।
जिसकी वजह से बैक्टीरिया तेजी से ग्रोथ करते है और पैरों में बद्बू आने लगती है। एप्पल साइडर विनेगर में पैरों को डुबोने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है। काफी सारे लोगो को पैरों में एथलीट्स फुट की शिकायत हो जाती है। ये एक फंगल इंफेक्शन है जो पैरों के अंगूठे में हो जाता है। जिसकी वजह से स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो जाती है। पैरों को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोने से फंगी और बैक्टीरिया को रोकने में मदद मिलती है।
गर्मी की वजह से कुछ लोगों को पैरों में फोड़े फुंसी की समस्या हो जाती है। इससे निपटने के लिए पैरों को एप्पल साइडर विनेगर में कुछ देर के लिए डुबोकर रखने से फायदा होता है। साथ ही एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाता है।पैरों की स्किन अक्सर डिहाइड्रेटेड होकर ड्राई हो जाती है।
इसलिए रोजाना पैरों को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोने से ड्राई स्किन हाईड्रेटेड होती है।किसी टब में हल्के गुनगुने पानी में लगभग पानी का आधा एप्पल साइडर विनेगर डालें और पैरों को 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। डेली ऐसा करने से पैर सॉफ्ट बनेंगे और पैरों से आने वाली बद्बू से भी छुटकारा मिलेगा।साथ ही फंगल इंफेक्शन की समस्या भी खत्म होने में मदद मिलेगी।