नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ मामले में फिर बड़ा बयान आया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल मची हुई है। इन सबके बीच ट्रंप ने एक बार फिर कई देशों को चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि जो भी देश अमेरिका के टैरिफ के मामले में खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को बेतुका बताते हुए कहा कि कुछ देश इस फैसले का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
पढ़ें :- 'वो फिर से सरेंडर कर देंगे...' राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि कई देश वर्षों, यहां तक कि दशकों से अमेरिका का आर्थिक रूप से फायदा उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने साफ शब्दों में यह भी कहा कि अगर कोई देश हाल ही में हुए समझौतों के बावजूद अमेरिका के साथ चालाकी करने की कोशिश करेगा, तो उस पर पहले से तय टैरिफ (आयात शुल्क) से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा।