Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. PoK को अगर वो वापस ला सकते हैं, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए; विदेश मंत्री के बयान पर सीएम उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

PoK को अगर वो वापस ला सकते हैं, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए; विदेश मंत्री के बयान पर सीएम उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

By Abhimanyu 
Updated Date

S Jaishankar’s statement on PoK: लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के कश्मीर को लेकर दिए गए बयान से हड़कंप मचा हुआ है। चैथम हाउस में एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के जिस (PoK) हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को विदेश मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

विधानसभा में अब्दुल्ला ने जयशंकर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, “किसने उन्हें (मोदी सरकार) रोका है?” उन्होंने कहा, “क्या हमने कभी उन्हें (मोदी सरकार) रोका? वे हाजी पीर दर्रे को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हैं, लेकिन कारगिल युद्ध के दौरान उनके पास इसे वापस लाने का मौका था। लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। अगर वे इसे वापस ला सकते हैं, तो उन्हें अब ऐसा करना चाहिए।” भाजपा पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने सवाल उठाया, “जम्मू और कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है, लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास है। इस पर कोई बात क्यों नहीं करता?”

विदेश मंत्री ने क्या कहा

लंदन के चैथम हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सवाल पूछते हुए कहा था कि भारत ने कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है जिस वजह से वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया में शांति लाने की बात करते हैं तो क्या नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती का इस्तेमाल कर कश्मीर मुद्दे को सुलझा सकते हैं?

इस सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘हमने कश्मीर समस्या काफी हद तक सुलझा ली है। इस दिशा में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना पहला कदम था। इसके बाद कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था। अच्छे मतदान प्रतिशत के साथ वोटिंग कराना तीसरा कदम था।  पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी चौथा कदम होगा।’

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

भारत के विदेश मंत्री ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के जिस हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी। पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के जिस हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी।’

Advertisement