कोलकाता। पश्चिम बंगाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एसआईआर, वोट चोरी समेत अन्य मुद्दे को लेकर राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि, मैं मानता हूं कांग्रेस को अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है। दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी ने एसआईआर औ वोट चोरी के मुद्दे को उठाया था। अब गृहमंत्री अमित शाह ने उन पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- आज त्रिपुरा, असम से लेकर बंगाल तक हमारी सरकार, अब घुसपैठ और गौ तस्करी असंभव होने वाली: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि, कई साल से कांग्रेस कई जगह से चुनाव नहीं जीत रही है। अभी-अभी उन्हें मालूम पड़ गया है कि चुनाव जीतना असंभव है तो चुनाव की प्रक्रिया को ही बदनाम कर दो।इसलिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी जी ने कभी ईवीएम, कभी मतदाता सूची तो कभी एसआईआर पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया।
किन मैं आज कांग्रेस को कहने आया हूं, हम तो 2014 से शासन में आए हैं, लेकिन तमिलनाडु में 1967 सें आपका सीएम नहीं बन पाया, क्या यह वोट चोरी थी? पश्चिम बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना, क्या यह वोट चोरी थी? सिक्किम में 42 साल से, बिहार में 36 साल से, गुजरात में 30 साल से, ओडिशा में 26 साल से, नागालैंड में 33 साल से, महाराष्ट्र में 12 साल से नहीं बना है, अगर ये सभी वोट चोरी है, तो वोट चोरी करने वाले आपके साथ बैठे हैं। सभी इंडी अलायंस के सदस्य हैं। मैं मानता हूं कांग्रेस को अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है।
साथ ही कहा, आज त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में हमारी सरकार है और अब बंगाल में भी हमारी सरकार बनी है… घुसपैठ और गौ तस्करी असंभव होने वाली है। दृढ़ता के साथ बंगाल सरकार और भारत सरकार इस सीमा को राष्ट्र की सुरक्षा के अभेद किले की तरह परिवर्तित कर देगी। 23 प्रशासनिक जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं, जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है, लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है, वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है।
अमित शाह ने आगे कहा, भवानीपुर की जनता का मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। शुभेंदु दा ने गत चुनाव में दीदी को नंदीग्राम में हराया था। मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं उनके गढ़ में लड़ने चली गई… दीदी, इस बार शुभेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है।
पढ़ें :- तमिलनाडु में अब विजय सरकार का रास्ता साफ, CPI, CPM और VCK का मिला सपोर्ट