Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips: रोज-रोज एक ही नाश्ता करके ऊब चुका है मन, तो इस रेसिपी से ट्राई करें टेस्टी Rava Upma

Coock Tips: रोज-रोज एक ही नाश्ता करके ऊब चुका है मन, तो इस रेसिपी से ट्राई करें टेस्टी Rava Upma

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

क्या आप भी एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं ? अगर हाँ ! तो आज हम आपके लिए लाएँ है  रवा उपमाँ जो की बनाना बेहद आसान है और स्वाद तो पूछिए मत एक बार आप इस तरीके से बनाकर खुद खाएँगे या किसी को खिलाएँगे तो वो आपका फैन हो जाएगा। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएँ

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

बनाने की सामाग्री

– सूजी (रवा) – 1 कप

– तेल या घी – 2 बड़े चम्मच

–  राई – आधा चम्मच

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

– उड़द दाल – 1 चम्मच

– चना दाल – 1 चम्मच

– कढ़ी पत्ता – 8-10

-हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)

-प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

पढ़ें :- Traditional Country Recipes Power :  पारं​परिक देशी व्यंजनों में छिपा है स्वाद और पावर का खजाना, सेहत और दिमाग के लिए जरूरी

-गाजर और मटर (या अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां) – आधा कप

-नमक – स्वादानुसार

-पानी – 2.5 कप

-नींबू का रस – 1 चम्मच

-हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

-भुनी हुई मूंगफली या काजू – 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)

पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह

बनाने की विधि

 

–सबसे पहले, एक पैन को गरम करें और उसमें सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। भूनने के बाद, इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।

–अब उसी पैन में तेल या घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालें और उसे चटकने दें।

–इसके बाद, उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अब इसमें कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। फिर कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

–प्याज़ भूनने के बाद, गाजर और मटर जैसी सब्ज़ियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हींग भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

पढ़ें :- Multigrain Roti :  मल्टीग्रेन आटे को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता , जानें मिक्स आनाज की रोटी के फायदे

–अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें।

–जब पानी उबलने लगे, तो भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न पड़ें।

–पैन को ढक्कन से ढककर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।

-ढक्कन हटाकर उपमा को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया और भुनी हुई मूंगफली या काजू डालकर मिला लें।

–आपका गरमागरम और स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं।

 

Advertisement