Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Pahari style chana dal: पहाड़ी जायके के हैं शौकीन तो आज घर में ट्राई करें पहाड़ी स्टाइल चना दाल

Pahari style chana dal: पहाड़ी जायके के हैं शौकीन तो आज घर में ट्राई करें पहाड़ी स्टाइल चना दाल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Pahari style chana dal: पोषक तत्वों से भरपूर होती है। पूरे भारत में इसका सेवन अलग अलग तरीके से बना कर किया जाता है। कई लोग पहाड़ी जायके के फैन होते हैं खास पहाड़ों पर बनने वाली चने की दाल। इसका स्वाद बेहद टेस्टी होता है। आज हम आपको पहाड़ी अंदाज में चने की दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

पहाड़ी स्टाइल  चना दाल की सामग्री

एक कप चने की दाल दो से तीन सूखी लाल मिर्च साबुत एक चम्मच जीरा दो इंच अदरक का टुकड़ा एक इंच दालचीनी का टुकड़ा काली मिर्च आठ से दस 2 तेजपत्ता 2 लौंग 2 इलायची एक चम्मच सौंफ नींबू का रस एक चम्मच पानी 2 प्याज बारीक कटा हुआ एक चम्मच देसी घी

पहाड़ी स्टाइल चना दाल बनाने का तरीका

पहाड़ी स्टाइल चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चने की दाल को अच्छी तरह से धोकर करीब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इस बीच मिक्सर ग्राइंडर में दो से तीन साबुत लाल मिर्च, अदरक का टुकडा, दालचीनी का टुकड़ा, तेजपत्ता, एक चम्मच जीरा, लौंग दो से तीन, दो से तीन इलायची, एक चम्मच सौंफ डालें। साथ में नींबू का रस मिलाएं। साथ में थोड़ा सा पानी डालें और ग्राइंडर में बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

चने की दाल को कूकर में पलटें और साथ में स्वादानुसार नमक, देसी घी, हल्दी, एक चुटकी हींग डालकर पकाएं। दाल को कम से कम चार से पांच सीटी में पकाएं। जब तक कि ये अच्छी तरह से गल ना जाए। जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।

जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक कि प्याज अच्छी तरह से सुनहरा ना हो जाए। जब प्याज भुनकर गोल्डन हो जाए तो मसाले का पेस्ट डालकर भूनें। ढंककर करीब दो से तीन मिनट पकाएं। जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाएं तो पकी हुई दाल को मसाले में मिक्स करें। करीब पांच मिनट पकाएं। जिससे दाल अच्छी तरह से पक जाए और साथ ही मसाले में मिक्स हो जाए। बारीक कटी हरी धनिया के साथ सजाएं और चावल या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Advertisement