How to control high BP: आजकल देर रात तक जगना सुबह देर से उठना और फिर भूख लगने पर कुछ भी अनाप शनाप अनहेल्दी खा लेने की आदत ही वजह से शरीर में तमाम बीमारियों का घर ब जाता है। खराब जीवनशैली और खान पान की नतीजा है हाई बीपी से लेकर डायबिटीज समेत कई बीमारियां घेर लेती है।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
हाई बीपी की समस्या बेहद आम है। हाई बीपी को कंट्रोल न करने से दिल से संबंधित बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना बेहद जरुरी है।अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके कंट्रोल कर सकते है।
दूध और केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप इन दोनो चीजों को खाली पेट खा लें तो यह बीपी कंट्रोल करने के अलावा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केले में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बीपी बढने पर जब हमारे शरीर में सोडियम अधिक हो जाता है और वो अच्छे से बैलेंस नहीं हो पाता।ऐसे में जब आप केला खाते है तो इसमें मौजूद पोटैशियम बढ़ेहुए सोडियम को बैलेंस करता है। दूध में भी पोटैशियम मौडूद होता है ऐसे में जब आप केला और दूध को खाली पेट खाते हैं तो बीपी कंट्रोल हो जाता है।
इसके अलावा दूध में कैल्शियम भूरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन हमारी नसों को रिलैक्स करने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है। साथ ही बीपी कंट्रोल होता है। डेली दूध पीने से बीपी कंट्रोल रहता है।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
केला और दूध में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह दिल की सेहत को अच्छा रखता है। अगर आप बीपी कंट्रोल करने के लिए केला और दूध का सेवन कर रहे हैं तो इसका सही तरीका पता होना जरुरी है। केला और दूध को हफ्ते में दो से तीन बार पी सकते है। इसे खाली पेट यानी ब्रेकफास्ट के दौरान लें। इसके लिए एक या दो पके केले और लो फैट मिल्क को या तो ऐसे ही खा लें या फिर शेक या स्मूदी बनाकर पी सकते है।