Banana Chips: गर्मियों में दिन बहुत बड़े होते हैं। दोपहर में खाली बैठे बैठे या फिर टीवी देखते देखते कुछ न कुछ खाने की इच्छा जरुर होती है। ऐसे में चिप्स सबसे बेहतरीन ऑप्शन होता है। आज हम आपको केले के चिप्स बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप दोपहर या रात में किसी भी समय लगने वाली हल्की फुल्की क्रेविंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
केले के चिप्स (Banana Chips) बनाने के लिए सामग्री:
कच्चे केले – 2
नमक – स्वाद अनुसार
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
तेल – तलने के लिए
केले के चिप्स (Banana Chips) बनाने का तरीका
1. केले का छिलका हटाकर बहुत पतले गोल स्लाइस काट लें।
2. स्लाइस को ठंडे पानी में थोड़ी देर भिगोकर निकाल लें और सुखा लें।
3. एक पैन में तेल गरम करें।
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
4. केले के स्लाइस डालें और धीमी आंच पर सुनहरा कुरकुरा होने तक तलें।
5. निकालकर नमक और हल्दी पाउडर छिड़कें।चिप्स तैयार हैं।