चीजी ब्रेड ऑमलेट बनाना बहुत आसान है। आप इसे 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये सभी को खूब पसंद आएगी।
पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक
सामग्री
– अंडे 8
– ब्रेड स्लाइस 8
– प्याज एक बारीक कटा हुआ
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
– टमाटर एक बारीक कटा हुआ
– हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
– शिमला मिर्च आधा कप (बारीक कटी)
– धनिया पत्ती दो बड़े चम्मच (कटी हुई)
– नमक स्वादानुसार
पढ़ें :- Traditional Country Recipes Power : पारंपरिक देशी व्यंजनों में छिपा है स्वाद और पावर का खजाना, सेहत और दिमाग के लिए जरूरी
– काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
– चीज एक कप (कद्दूकस किया हुआ, मोजरेला या प्रोसेस्ड)
– बटर दाे बड़े चम्मच
विधि :
पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह
– एक बाउल में अंडे फोड़कर डालें। इसमें नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें।
–अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिला लें।
– इसके बाद तवे या नॉनस्टिक पैन को गरम करें और उसमें थोड़ा मक्खन डालें।
– अब पैन पर एक ब्रेड स्लाइस रखें और उस पर दो से तीन चम्मच फेंटा हुआ अंडा डालकर फैला दें।
– अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और हल्का सा अंडा पकने दें।
– अब दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्के हाथ से दबाएं।
– ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
पढ़ें :- Multigrain Roti : मल्टीग्रेन आटे को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता , जानें मिक्स आनाज की रोटी के फायदे
– इसी तरह बाकी ब्रेड और अंडे से सभी ऑमलेट तैयार करें।
– गरमागरम चीजी ब्रेड ऑमलेट को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।