Oily Skin remove tips : ऑयली स्किन न सिर्फ कुछ लोगों लोगों की प्रॉब्लम है बल्कि अक्सर लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं जो इसको फेस कर रहे हैं तो आज मैं आपके लिए इससे छुटकारा पाने के लिए एक उपाय लाई हूँ।आइए जानते हैं आप इन सबसे छुटकारा पाने के लिए नेचुरल टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। ऑषधीय गुणों से भरपूर ये टोनर आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अब चलिये जानते हैं की इसे कैसे बनाया जाये।
पढ़ें :- ममता बनर्जी, बोलीं-राम सबके हैं, कानून-व्यवस्था से नहीं होने दूंगी खिलवाड़, 'रामनवमी' पर भाजपा के जुलूस को लेकर चढ़ा पश्चिम बंगाल का सियासी पारा
ऐसे बनाए टोनर
टोनर बनाने के लिए सबसे पहले आपको गुलाब जल और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। ज्यादा अच्छा परिणाम हासिल करने के लिए ध्यान रहे कि दोनों ही चीजें फ्रेश होनी चाहिए। सबसे पहले एक बड़े कटोरे में एक कप गुलाब जल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में हाफ कप एलोवेरा जेल निकालकर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आप इस नेचुरल टोनर को किसी भी स्प्रे बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।
यूज करने का बेस्ट तरीका
आप इस केमिकल फ्री टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। अब अपने पूरे फेस पर इस टोनर को स्प्रे करें । अच्छा रिजल्ट पाने के लिए थोड़ी देर इस टोनर को अपने चेहरे पर लगाए रखें। फेस वाश के बाद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इसे आप केवल दिन में एक बार यूज कर सकते हैं
पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, 12 इंजीनियर सस्पेंड, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को नोटिस व सात का तबादला