आईफा अवॉर्ड शो का आयोजन जयपुर 8 और 9 मार्च में किया गया। इस इवेंट में धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित, रेखा, करीना, कैटरीना, कीर्ति सेनन समेत तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की। जहां एक तरह धकधक गर्ल माधुरी रेड कलर के इस डीपनेक बॉडीकॉन में नजर आयीं।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
इसके साथ माधुरी ने डायमंड जूलरी पहनी थी। वहीं अगर बात करें कीर्ति की तो उन्होंने व्हाइट एंड गोल्डन आउटफिट कैरी किया था। जिसके साथ बंधी हुई चोटी और गोल्डन जूलरी उन्हें साउथ इंडियन लुक दे रही थी।
वहीं आईफा अवार्ड शो में शामिल होने पहुंचीं कैटरीना कैफ ने अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली। इस दौरान एक्ट्रेस गोल्डन गर्ल लुक फ्लॉन्ट करती दिखीं। गोल्डन कलर का फिश कट गाउन पहने कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया था। करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने सिल्वर कलर के ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में वे बला की हसीन दिख रही थीं।
मैचिंग नेकल्स और ब्रेसलेट के साथ करीना ने अपना लुक पूरा किया था। वहीं खुले बालों के साथ इस लुक में वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। मरून कलर का वेलवेट बॉडीकॉन पहने नोरा फतेही भी कुछ कम नजर नहीं आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर नेकलेस पहना था जो उनकी ड्रेस के साथ काफी जच रहा था।