Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS 3rd ODI : भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार, 3-0 से गंवाई वनडे सीरीज

IND vs AUS 3rd ODI : भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार, 3-0 से गंवाई वनडे सीरीज

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AUS 3rd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को होबार्ट में खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 185 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है।

पढ़ें :- टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर रौंदा, सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम

बेलेरिव ओवल में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला मेहमान टीम पर उल्टा पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के  158 रन और बेथ मूनी (विकेट कीपर) के 106 रन के बदौलत 7 विकेट खोकर 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए श्री चरणी एयूआर स्नेह राणा ने 2-2 विकेट झटके। लेकिन, सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए।

दूसरी पारी में 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उपकप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद बाकी बल्लेबाजों के बीच छोटी-छोटी साझेदारियां हुईं, लेकिन कोई भी क्रीज़ पर टिककर खेल नहीं सका। अंत में 224 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ढेर हो गयी। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच को रनों से अपने नाम कर लिया।

वनडे सीरीज के नतीजे

पहला वनडे : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 6 विकेट से जीती

पढ़ें :- WPL 2026 फाइनल के बाद किसने जीती पर्पल और ऑरेंज कैप? देखें- प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

दूसरा वनडे : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 5 विकेट से जीती

तीसरा वनडे : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 185 रनों से जीती

Advertisement