Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘दुष्ट महिला से मुक्ति मिल गई’, किस राजनेता के संन्यास पर ट्रंप ने कहा ऐसा

‘दुष्ट महिला से मुक्ति मिल गई’, किस राजनेता के संन्यास पर ट्रंप ने कहा ऐसा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पहली महिला स्पीकर नेंसी पेलोसी  ने घोषणा  की है कि वो 2026 के चुनावों में दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वे अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगी और उसके बाद नैन्सी के संन्यास की घोषणा पर अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने  खुशी जताई है। बता दें कि नेंसी अमेरिका कि सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं।

पढ़ें :- भड़के ट्रंप का बड़ा ऐलान- साउथ अफ्रीका को 2026 G20 समिट का नहीं मिलेगा इनविटेशन... सब्सिडी भी रोकी

उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस में महिलाओं के लिए रास्ता बनाया और राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय अफोर्डेबल केयर एक्ट, डोड-फ्रैंक वित्तीय सुधार जैसे बड़े विधेयक पास कराने में मुख्य भूमिका निभाई। पेलोसी ने 2007-2011 और 2019-2023 के बीच दो बार स्पीकर के रूप में काम किया। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी को संगठित रखा और विपक्ष की भूमिका निभाई।  पेलोसी ने लोगों से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि “अब ज़रूरत है कि हम अपने आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पूरी निष्ठा से लड़ें.”

एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे शहर सैन फ्रांसिस्को के लिए मेरा संदेश है – अपनी शक्ति को पहचानो. हमने इतिहास रचा है, प्रगति की है और हमेशा आगे बढ़े हैं.’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने पेलोसी पर फिर से निशाना साधा है।  पेलोसी द्वारा राजनीति से संन्यास की घोषणा के बाद ट्रंप ने उन्हें “एक दुष्ट महिला” बताया और कहा कि वे उनके रिटायर होने से खुश हैं।

पढ़ें :- VIDEO -व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में नेशनल गार्ड्स घायल : हमलावर गिरफ्तार, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- यह आतंकी हमला, अफगान शरणार्थियों की 'नो एंट्री'

 

 

Advertisement