Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने ​महिला पर असलहा तान लूट ली चेन, देखिए वारदात की CCTV फुटेज

Lucknow News: दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने ​महिला पर असलहा तान लूट ली चेन, देखिए वारदात की CCTV फुटेज

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वो बेखौफ होकर वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला कृष्णानगर क्षेत्र का है, जहां बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने असहले के बल पर एक महिला की चेन लूट लिए। इस दौरान महिला उनसे भिड़ गई लेकिन बदमाश ने उन पर असलहा तान ​दिया और भाग निकला। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। अब पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में ढह गई ​बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं। उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं। वहां से वापस लौटते समय वो घर का गेट खोलने लगीं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। इस दौरान प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई। यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली।

पढ़ें :- Lucknow News : चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला हेल्पर गिरफ्तार, चालक अभी भी फरार

इसके बाद बदमाश प्रीति पर असहला तानते हुए चेन लेकर फरार हो गया। इस दौरान प्रीति ने पीछा भी किया, पर बदमाश हाथ नहीं लगे। दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Advertisement