1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of consuming black salt: डेली सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये चीज, पेट की तमाम समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Benefits of consuming black salt: डेली सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये चीज, पेट की तमाम समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

काला नमक पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल चाट मसाला, रायता, सलाद आदि में किया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही गैस और एसिडिटी में राहत देता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of consuming black salt: काला नमक पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल चाट मसाला, रायता, सलाद आदि में किया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही गैस और एसिडिटी में राहत देता है।

पढ़ें :- Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

पानी में काला नमक डालकर पीने के कई फायदे होते हैं। इसमें प्राकृतिक मिनरल होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। जब इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचा सकता है।

गुनगुना पानी पाचन में भी सुधार करता है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह पेट की गैस सूजन को कम करता है। इसके प्राकृतिक गुण एसिड को संतुलित करते हैं। वहीं, काला नमक गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से शरीर से सारा विषाक्त पदार्थ निकल आता है। यह शरीर की डीप क्लीनिंग करता है।

इसका पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इससे डायबिटीज के रोगियों को फायदा हो सकता है। यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे दिनभर के कार्यों में आप सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा काला नमक गुनगुने पानी के साथ पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन पर एक नेचुरली ग्लो आता है।

साथ ही इसका सेवन करने से स्किन के दाग धब्बों को हल्का करता है। इसके अलावा सेवन करने से वजन को भी घटाने में मदद करता है। खासकर जब इसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ लिया जाए। यह मांसपेशियों की कार्यप्रणाली और तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी है। इसे बनाने के लिए आपको 1 गिलास गुनगुना पानी और 1/4 चम्मच काला नमक अच्छी तरह घोल लेना चाहिए. फिर सुबह खाली पेट इसे पिएं।

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...