1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow: चारबाग स्टेशन से किडनैप हुए 5 साल के बच्चे की रेप के बाद हत्या; गोमतीनगर में मिली डेड बॉडी, एक गिरफ्तार

Lucknow: चारबाग स्टेशन से किडनैप हुए 5 साल के बच्चे की रेप के बाद हत्या; गोमतीनगर में मिली डेड बॉडी, एक गिरफ्तार

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 5 साल के अपहरण के बाद उसके साथ रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे का शव सोमवार को गोमतीनगर स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में मिला। इस मामले में इब्राहिम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 5 साल के अपहरण के बाद उसके साथ रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे का शव सोमवार को गोमतीनगर स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में मिला। इस मामले में इब्राहिम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों के एक्सीडेंट मामले में योगी सरकार ने जांच SIT को सौंपी

जानकारी के अनुसार, राजस्थान की रहने वाली कंचन नाम की एक महिला अपने बेटे के साथ रविवार रात चारबाग स्टेशन पर अपने बेटे साथ आयी थीं। इस दौरान महिला से एक व्यक्ति बात करने लगा और उसने कुछ खाने के लिए दिया। जिसके बाद महिला को नींद आ गयी। जब नींद से उठीं तो अपने बच्चे को वहां नहीं पाया। जिसके बाद उसने आस-पास बैठे लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बच्चे को कोई अपने साथ ले गया है। इसके बाद बच्चे के अपहरण की जानकारी जीआरपी को दी गयी।

बच्चे के अपहरण के एक दिन बाद यानी सोमवार को जीआरपी को एक बच्चे की डेड बॉडी गोमतीनगर स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में मिली। इस घटना की जानकारी चारबाग स्टेशन को दी गई। वहीं, जीआरपी कंचन को लेकर वहां पहुंची तो उसने अपने बच्चे को पहचान लिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की डेड बॉडी जब मिली तो उसके कपड़े फटे हुए थे। जिसके बाद रेप की आशंका जतायी जा रही है।

महिला की भाषा समझ न आने के कारण जीआरपी ने उसके पति को बुलाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की गई। आरोपित इब्राहिम को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लखीमपुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई दलों के नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, बोले- जॉइनिंग से पूरब-पश्चिम हिल गया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...