लखनऊ। प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ये महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के दौरान लोग पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। महाकुंभ को लेकर उद्योगपति गौतम अडानी ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, गीता प्रेस के सहयोग से ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क कर रहे अर्पित करेंगे।
पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है! यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं।
महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है!
यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं।
आज सनातन साहित्य के… pic.twitter.com/jGixzGafz8
पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी
— Gautam Adani (@gautam_adani) January 10, 2025
उन्होंने आगे लिखा, आज सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। नि:स्वार्थ सेवाभाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।
कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है!
यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा एलान: शिक्षामित्रों को अप्रैल से 10 की जगह मिलेंगे 18 हजार रुपए, अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार
इस… pic.twitter.com/0DMlzO56hY
— Gautam Adani (@gautam_adani) January 9, 2025
वहीं, इससे पहले गौतम अडानी ने श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि, कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस संदर्भ में आज इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ।
सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।
पढ़ें :- चुनाव आते ही कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, जिन्हें देश की जनता और सुरक्षा से कोई मतलब नहीं...विपक्षी दलों पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना