IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम का अगला टारगेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है। टीम इस टूर्नामेंट अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल, पाकिस्तान की यात्रा से इंकार करने बाद आईसीसी ने भारत के सभी मैचों को यूएई (दुबई) में कराने का फैसला किया था। आइये जानते हैं कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का वनडे रिकॉर्ड
यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को 5 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि एक मैच टाई रहा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत को बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेलने हैं। इनमें से बांग्लादेश और पाकिस्तान को टीम पहले भी धूल चटा चुकी है। इस मैदान पर भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को दो-दो बार पटखनी दी है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एक जीत दर्ज की। वहीं, भारत और अफगानिस्तान के बीच एक वनडे मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
दुबई में भारत बनाम अन्य वनडे रिकॉर्ड
18 सितम्बर 2018: भारत बनाम हांगकांग- भारत 26 रन से जीता
पढ़ें :- असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के किए दर्शन, पत्नी रिनिकी भुइयां की भी रहीं मौजूद
19 सितम्बर 2018: भारत बनाम पाकिस्तान- भारत 8 विकेट से जीता
21 सितम्बर 2018: भारत बनाम बांग्लादेश- भारत 7 विकेट से जीता
23 सितम्बर 2018: भारत बनाम पाकिस्तान- भारत 9 विकेट से जीता
25 सितम्बर2018: भारत बनाम अफगानिस्तान- टाई
28 सितम्बर 2018: भारत बनाम बांग्लादेश- भारत 3 विकेट से जीता
पढ़ें :- KKR vs LSG Live Streaming : आज आईपीएल में केकेआर की लखनऊ से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के ग्रुप स्टेज मैच
20 फरवरी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
23 फरवरी 2025: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
2 मार्च 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम