IND vs ENG 3rd ODI Live Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज यानी 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। सीरीज के नतीजे के नजरिए से यह मैच औपचारिकता मात्र है क्योंकि, भारत पहले ही शुरुआती दो मैचों को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। तीसरे वनडे मैच के लिए टॉस हो चुका है, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-इलेवन
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह