Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG: दूसरे टी20आई के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी टीम; इस प्लेयर का कटा पत्ता

IND vs ENG: दूसरे टी20आई के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी टीम; इस प्लेयर का कटा पत्ता

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20आई सीरीज का दूसरा मैच कल 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज में सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 1-0 से आगे है। वहीं, दूसरे मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। जिसमें एक बदलाव देखने को मिला है।

पढ़ें :- सुप्रिया सुले, बोलीं- महाराष्ट्र सरकार भाई रोहित की बढ़ाए सुरक्षा, अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

भारत के खिलाफ दूसरे टी20आई के लिए इंग्लैंड की टीम में गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्से को जगह दी गयी है। इसके अलावा, जेमी स्मिथ को 12 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि कोलकाता में खेले गए पहले मैच में एटकिंसन काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने दो ओवर में 38 रन लुटा दिये थे और उनके हाथ एक विकेट भी नहीं आया। इस दौरान एटकिंसन अपने पहले ओवर में 22 रन दिये थे। इस मैच में भारत ने सिर्फ 12.5 ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

भारत के खिलाफ दूसरे टी20आई इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, ब्राइडन कार्स, जेमी स्मिथ।

 

पढ़ें :- IND vs AUS : आज टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर सीरीज हराने का मौका, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement