Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर शुभमन ​गिल ने रचा इतिहास, भारत का स्कोर 472 के पार पहुंचा

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर शुभमन ​गिल ने रचा इतिहास, भारत का स्कोर 472 के पार पहुंचा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर कीर्तिमान हासिल किया है। शुभमन गिल 311 बॉल खेलकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

बता दें कि, दूसरे दिन भारत ने रविंद्र जडेजा का विकेट गंवाया है। जडेजा ने 137 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उन्हें जोश टंग ने आउट किया। शुभमन गिल और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 279 गेंद में 203 रन की साझेदारी हुई। वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

गिल ने खत्म किया 23 साल का इंतजार
राहुल द्रविड़ ने 2002 में ओवल में खेले गए मैच में 217 रन की पारी खेली थी। उनके बाद से अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में इतने रन नहीं बना सका था। गिल ने 23 साल बाद अब यह उपलब्धि हासिल कर ली है और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है। गिल दोहरा शतक जड़कर अभी क्रिज पर मौजूद हैं और राहु द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement