Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG T20 WC Stats : कुल 5 मैच और 2 सेमी-फाइनल… टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है भारत-इंग्लैंड मैच का रिकॉर्ड

IND vs ENG T20 WC Stats : कुल 5 मैच और 2 सेमी-फाइनल… टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है भारत-इंग्लैंड मैच का रिकॉर्ड

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG T20 WC Stats : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमी-फाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। जिसमें सुपर 8 के ग्रुप-1 से मेजबान भारत और साउथ अफ्रीका ने अपनी जगह पक्की है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमी-फाइनल में पहुंची हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमी-फाइनल मैच 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है, जबकि दूसरे सेमी-फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी। आइये इस मैच से पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैचों के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- PCB ने घर लौटे पाकिस्तान प्लेयर्स को दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की बड़ी सजा!

टी20 वर्ल्ड कप में 2007 से लेकर अब तक भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत का पलड़ा कुछ हद तक भारी नजर आता है, क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को तीन बार मात दी है, जबकि इंग्लैंड को दो बार ही सफलता मिली है। इस दौरान दोनों टीमें दो बार सेमी-फाइनल में भी आमने-सामने रही हैं और दोनों ने एक-एक सेमी-फाइनल मैच जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमी-फाइनल में हराकर फाइनल जगह बनायी थी और खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में भारत ने इंग्लैंड को सेमी-फाइनल में हराया और फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत बनाम इंग्लैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमी-फाइनल किस टीम के नाम रहता है।

 टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड मैचों के नतीजे

2024 (सेमी फ़ाइनल 2) : भारत 68 रन से जीता

2022 (सेमी फ़ाइनल 2) : इंग्लैंड 10 विकेट से जीता

पढ़ें :- जिस संजू की काबिलियत पर कुछ दिन पहले कप्तान ने जताया था शक! उसने ही टीम इंडिया को पहुंचाया सेमी-फाइनल में

2012 (ग्रुप मैच) : भारत 90 रन से जीता

2009 (ग्रुप मैच) : इंग्लैंड 3 रन से जीता

2007 (ग्रुप मैच) : भारत 18 रन से जीता

Advertisement