Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 2nd T20I Live : आज (24 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा, और इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे-

पढ़ें :- ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच कब और कहाँ खेला जाएगा?

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रही पाँच मैचों की सीरीज़ का दूसरा T20I मैच शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच के शुरू होने का समय क्या है?

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

भारत में कौन से TV चैनल, भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) करेंगे?

सोनी स्पोर्ट्स के TV चैनल, सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3, शनिवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले दूसरे T20I मैच का सीधा प्रसारण करेंगे।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच ऑनलाइन कैसे देखें?

सोनी लिव (Sony LIV) के ऐप और वेबसाइट पर शनिवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग होगी।

पढ़ें :- IND vs NZ : टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान, 7 साल बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा भारत
Advertisement