IND vs NZ 3rd Test Day 2: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का पहले सेशन भारत के लिए मिला जुला रहा है। लंच ब्रेक तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। टीम पहली पारी में न्यूजीलैंड से सिर्फ 40 रन पीछे है। शुबमन गिल 106 गेंद में 70 रनों और रवींद्र जडेजा 18 गेंद में 10 रन पर नाबाद हैं।
पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर
वानखेड़े स्टेडियम में खेलेतीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 86/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान शुबमन गिल और ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस गिल ने 66 गेंदों और फिर ऋषभ पंत ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने 96 रन जोड़े। ईश सोढ़ी ने पंत को आउट करके भारत को 180 रन के स्कोर पर पांचवां झटका दिया। पंत 59 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए।
लंच ब्रेक तक भारत ने पहली 43 ओवर खेलकर पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। शुबमन गिल 106 गेंद में 70 रनों और रवींद्र जडेजा 18 गेंद में 10 रन पर नाबाद हैं। पहली पारी में भारत, न्यूजीलैंड से सिर्फ 40 रन पीछे है।