1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम की स्थिति के कारण इंडिगो (IndiGo) ने 7 अप्रैल यानी मंगलवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी कर यात्रियों को संभावित रुकावटों के प्रति आगाह किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

indigo Flight Operation : राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम की स्थिति के कारण इंडिगो (IndiGo) ने 7 अप्रैल यानी मंगलवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी कर यात्रियों को संभावित रुकावटों के प्रति आगाह किया। आसमान में बादल छाए रहने से उड़ानों के शेड्यूल (Indigo Flight Operation) पर असर पड़ा है।

पढ़ें :- 'महिला LPG सिलेंडर नहीं उठा सकती': 38 साल पहले इंडियन ऑयल ने यह कहकर नौकरी नहीं दी, SC बोला- 12 लाख रुपये मुआवजा दो

अचानक खराब मौसम के कारण दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बाधित हो गया, जिससे कई उड़ानों के आने-जाने में देरी हुई। IndiGo ने एक ट्रैवल एडवाइज़री (Travel Advisory) जारी कर यात्रियों से अपनी Flight Status चेक करने और एयरपोर्ट के लिए थोड़ा ज़्यादा समय लेकर निकलने का आग्रह किया है।

यह एडवाइज़री तब आई है जब IMD ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली के ज़्यादातर जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफ़ान के लिए ‘Yellow Alert’ जारी किया है।

 

पढ़ें :- Video-बाइक को टक्कर मार कार से घसीटा और उठती रही चिंगारियां, दिल्ली आरके पुरम इलाके में 73 साल के बुजुर्ग ने की ऐसी हरकत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...