1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने मंगलवार को एक बार फिर ईरान को खौफनाक धमकी (Dire Threat to Iran) दी। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने मंगलवार को एक बार फिर ईरान को खौफनाक धमकी (Dire Threat to Iran) दी। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर होर्मुज में किया जहाज पर हमला, तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानें क्या कहा?

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा। हालांकि, अब जब हमारे सामने पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की स्थिति है, जहां, अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग सत्ता में हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?

पढ़ें :- ईरान युद्ध में अब रूस की एंट्री, 'प्रलय विमान' पहुंते ही क्या अब बदल जाएगी जंग की दिशा, अमेरिका के लिए कितना बड़ा संदेश?

उन्होंने कहा कि आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।

खर्ग द्वीप पर कई हमले

ट्रंप का यह बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और इस्राइल ने आज ईरान के खर्ग द्वीप (Kharg Island) पर कई हमले किए हैं। इसके अलावा, कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया है।

आईआरजीसी ने भी अमेरिका को दी चेतावनी

उधर, आईआरजीसी (IRGC) ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। कोम प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी (Morteza Heidari, Deputy Governor of Qom Province) ने पुष्टि की कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : ट्रंप के एक ऐलान से चांदी 7,000 रुपये सस्ती, अब सोना इतना हो गया सस्ता

काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत

इसी बीच, मेहर न्यूज एजेंसी (Mehr News Agency) ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...