IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच आज दुबई में खेला जाना है। इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह महामुकाबला दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, फाइनल में भारत के लिए टॉस हारना फायदेमंद हो सकता है।
पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का मानना है कि भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार जाएं तो अच्छा होगा। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, “मेरे ख्याल से भारत को टॉस नहीं जीतना चाहिए। मैं तो कहूंगा कि उन्हें टॉस हारना चाहिए और न्यूजीलैंड को जो चुनना है वह चुनने देना चाहिए। यह आपको थोड़ा मुश्किल में डालता है, क्योंकि आप बचाव भी कर ले रहे हैं और रन चेज भी कर रहे हैं।”
बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार 11 वनडे मैचों में टॉस हारते चले आ रहे हैं। उनका नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले टॉप-3 कप्तानों में दर्ज हो चुका है। अगर फाइनल में भी रोहित टॉस हारते हैं तो वह वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बन जाएंगे। लारा के नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा 12 टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है।