Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Mumbai Test : भारत ने तोड़ा छह साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत के साथ ही 1-0 सीरीज किया फहत

Mumbai Test : भारत ने तोड़ा छह साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत के साथ ही 1-0 सीरीज किया फहत

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भारत ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हराते हुए सोमवार को टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे  छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को दिल्ली में भारत  ने 337 रन से हराया था। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया है। कानपुर टेस्ट ड्रॉ (Kanpur Test Draw) रहा था। भारत की यह घरेलू जमीन पर लगातार 14वीं सीरीज जीत है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

इसके साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता है। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए है। पहले टेस्ट में 6 और दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड (Player of the Series Award) से नवाजा गया। तो वहीं, मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (Player of the Match Award) दिया गया है।

रनों के लिहाज से भारत की टॉप-5 जीत

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से बनाया प्रत्याशी, कल करेंगे नामांकन

372 रन vs न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)

337 रन vs दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)

321 रन vs न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)

320 रन vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)

318 रन vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)

वानखेड़े में टीम इंडिया की जीत की हैट्रिक

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से 7 टेस्ट जीते हैं। टॉस जीतकर भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।

चौथे दिन कीवी टीम ने 27 रन पर गंवाए 5 विकेट

चौथे दिन कीवी टीम ने 5 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया। 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। हेनरी निकोल्स ने 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड को आज पहला झटका लगा। वे 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयंत यादव ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जयंत ने काइल जेमीसन और टिम साउदी दोनों को एक ही ओवर में शून्य पर आउट किया।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

जयंत यादव की घातक गेंदबाजी 

विल सोमरविले भी 1 रन बनाकर जयंत की गेंद पर चलते बने। निकोलन्स को आखिर में विकेटकीपर साहा के हाथों स्टंप करा अश्विन ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। जयंत और अश्विन दोनों ने 4-4 विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। ब्लंडेल रन आउट हुए थे। इस जीत के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के 58.33 फीसदी अंक हैं।

न्यूजीलैंड की यह टेस्ट में सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड की यह रनों के अंतरे से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में जोहानिसबर्ग में 358 रन से हारे थे। न्यूजीलैंड की टीम पिछले 12 भारत दौरे पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई। आखिरी बार उन्होंने 1988 में वानखेड़े में टेस्ट मैच जीता था। न्यूजीलैंड की टीम मुंबई टेस्ट में बिना केन विलियम्सन के उतरी थी। वहीं, भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा भी चोट की वजह से बाहर थे।

रनों के लिहाज से न्यूजीलैंड की टॉप-4 हार

372 रन vs भारत, मुंबई (2021)

358 रन vs दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग (2007)

321 रन vs भारत, इंदौर (2016)

299 रन vs पाकिस्तान, ऑकलैंड (2001)

Advertisement