IND vs PAK Hockey Match, Asian Champions Trophy 2024: चीन के हुलुनबुइर में खेले जा रहे हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अपने चारों राउंड-रॉबिन मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, भारत का अगला और आखिरी राउंड-रॉबिन मैच अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। जिसमें हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज हॉकी मैच कब और कहां देख पाएंगे-
पढ़ें :- राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर शनाका को टीम में मिली जगह
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच कहां खेला जाएगा?
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) चीन के हुलुनबुइर (Hulunbuir) में खेला जाएगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच कब शुरू होगा?
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) 14 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे से खेला जाएगा।
पढ़ें :- पहले किया प्यार फिर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां होगा?
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv App और वेबसाइट पर भी देख पाएंगे।