Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs SA Semi Final: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

IND vs SA Semi Final: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA Kho Kho World Cup Semi Finals: भारत में चल रहा खो खो वर्ल्ड कप 2025 पहला एडिशन अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के मेंस और विमेंस दोनों कटैगरी की टॉप चार-चार टीमें मिल गईं हैं। जिनके बीच आज यानी शनिवार 18 जनवरी को सेमी-फाइनल मैच खेले जाने हैं। मेंस और विमेंस दोनों कटैगरी के सेमी-फाइनल मैच में भारत की टीमों का सामना साउथ अफ्रीका की टीमों के साथ होना है। आइये, जानते हैं कि खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे और इन मैचों को लाइव कैसे देख पाएंगे-

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमी-फाइनल मैचों के शेड्यूल

मेंस कटैगरी

सेमीफाइनल 1 : ईरान vs नेपाल- शनिवार 18 जनवरी (शाम 5:45 IST)

सेमीफाइनल 2 : भारत vs साउथ अफ्रीका- शनिवार 18 जनवरी (रात 8:15 IST)

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

विमेंस कटैगरी

सेमीफाइनल 1 : युगांडा बनाम नेपाल- शनिवार 18 जनवरी (शाम 4:30 IST)

सेमीफाइनल 2 : भारत vs साउथ अफ्रीका- शनिवार 18 जनवरी (शाम 7:00 IST)

भारत कब खेलेगा अपने सेमी-फाइनल मैच

भारत की मेंस टीम खो खो वर्ल्ड कप 2025 में अपना सेमीफाइनल मैच कब खेलेगी?

पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा

भारत की मेंस टीम 18 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

भारत की विमेंस टीम खो खो वर्ल्ड कप 2025 में अपना सेमीफाइनल मैच कब खेलेगी?

भारत की विमेंस टीम 18 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

भारत में खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत में खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा।

भारत में खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया

भारत में खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement